विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से तीन की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा

By Edited By:
Published: Sun, 27 Oct 2013 01:27 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2013 01:28 AM (IST)

News Article Hero Image

लालगंज, अंप्र : डेंगू बुखार से तीन मौतों के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और उसने कस्बे मे लोगों के खून के नमूने ले कर परीक्षण के लिए भेजे हैं। चिकित्सक डा. रजत कुमार चौरसिया के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर घर जा कर बुखार से पीड़ितों का पता कर उनके खून के नमूने लेने मे जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि बीती 2 अक्टूबर को कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड निवासी अजय वाजपेयी के 12 वर्षीय पुत्र विनायक की मौत डेंगू बुखार के चलते हो गई थी। उसके चार दिन बाद 6 अक्टूबर को सैम्बसी ग्राम प्रधान हरी बाबू अवस्थी की पत्‍‌नी रामरती(45) की मौत इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर मे हो गई थी। इसी प्रकार बीती 25 अक्टूबर को कस्बे के साकेत नगर मोहल्ले के निवासी राकेश सिंह(50) पुत्र उदय भान सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आचार्य नगर मोहल्ले के निवासी बृजेन्द्र सिंह का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल मे जारी है।

एक माह मे डेंगू से तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग लालगंज जागा और अधीक्षक डा.आर.के चौरसिया के निर्देश पर सुपरवाइजर वीरेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललित कुमार, अक्षय कुमार आदि की टीम ने नगर में बुखार पीड़ितों को चिन्हित कर उनके खून के नमूने लिए।

लक्षण

अधीक्षक श्री चौरसिया ने डेंगू बुखार के लक्षण बताते हुए कहा कि बुखार के साथ तेज सिर दर्द, मास पेशियों और जोड़ों मे तेज दर्द,आखो के पीछे दर्द होना और कुछ मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते उभर आना इस बीमारी के लक्षण हैं।

उपाय

इससे बचने के उपाय बताते हुए उन्होंने बताया कि डेंगू मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए पानी भरे बर्तन और टंकियों को ढक कर रखें। कूलर खाली करके सुखा दें। यह मच्छर दिन के समय मे खुले अंग मे काटता है। इसलिए अंग ढक कर रखें और छोटे बच्चों को मच्छरदानी मे सुलाएं। बुखार आते ही नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर