विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीड) बुखार की चपेट में आने से दो की मौैत

By Edited By:
Published: Mon, 21 Oct 2013 01:04 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2013 01:07 AM (IST)

News Article Hero Image

रायबरेली, नगर संवाददाता : जनपद संक्रामक रोगों की कहर से कराह रहा है। बुखार से मरने वालों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर कागजों पर संक्रामक रोगों से निपटने का खाका तैयार करने में जुटे है। जबकि हकीकत चौका देने वाली है। बीते तीन दिनों में जिला अस्पताल में तेज बुखार से मरने वालों की संख्या में आए दिन इजाफा होता जा रहा है।

राम प्रसाद (60) पुत्र राम चरन निवासी विनोवापुरी, जगतपुर पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि उनका इलाज पास के डॉक्टर के पास कराया जा रहा था, लेकिन पिछले दिनों से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्वास्थ्य में कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार को सुबह वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इसी तरह मायादेवी (50) पत्नी छेदीलाल निवासी भुएमऊ भदोखर बुखार के संक्रमण से पीड़ित थी। पति ने बताया कि अच्छे उपचार के लिए पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन मायादेवी ने सुबह दम तोड़ दिया। इन स्थितियों में पिछले चार माह के अंदर बुखार से मरने वालों की संख्या पांच दर्जन से अधिक हो गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर