यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लीड) संक्रामक रोगों ने पसारा पांव, अस्पताल फुल

रायबरेली, नगर संवाददाता : पिछले माह से लेकर अब तक दर्जनों की संख्या में बुखार से पीड़ित लोग अपनी जान गवां चुके है। इसके बाद भी स्वास्थ्य अधिकारियों और पालिका कर्मियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन स्थितियों में जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में पूरे ब्रेड फुल हो चुके है। इसके बाद भी संक्रामक रोगों के प्रकोप से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे है।
जिले में इन दिनों युवा वर्ग से लेकर बच्चे संक्रमण रोगों की चपेट आ रहे है। इस कारण जिला अस्पताल में दिन-ब-दिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में बच्चा वार्ड में पूरे ब्रेड भर हुए है। इससे जिले वासियों को आस पास में फैली गंदगी के कारण संक्रामक रोगों का भय सता रहा है। नगर पालिक की ओर से वार्डो में तैनात किए गए सफाईकर्मी समय से नहीं पहुंचे रहे है। इससे कही नालियों में जलभराव की समस्या आ रही है, तो कही किसी के घर के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पालिका की ओर से कोई बचाव के उपचार नहीं किए जा रहे है। पिछले माह से लेकर अब तक करीब 30 से अधिक लोग बुखार से अपनी जान गवां चुके है।
सीएमएस सीपी शुक्ला का कहना है कि अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समय-समय पर साफ-सफाई की व्यवस्था को परखने के लिए वार्डो का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
