यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार ने दो को और निगला

रायबरेली, नगर संवाददाता : जिले में पहले से संक्रामक रोगों से पीड़ित कई जानें जा चुकी हैं। गुरुवार को मौसम में बदलाव होते ही एक फिर से जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। वहीं शुक्रवार सुबह बुखार से पीड़ित दो युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
छेदीलाल (33) पुत्र झंगूलाल निवासी मुतवल्ली पुर, गदागंज पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। परिजनों ने पड़ोस के एक डॉक्टर को दिखाकर इलाज कराया जा रहा था। कुछ दिन बीत जाने के बाद जब युवक को आराम नहीं मिला, तो परिजनों ने बेहतर इलाज को गुरुवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छेदीलाल ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। वहीं सुंदरलाल (30) पुत्र शिव बादल निवासी असनी, बछरावां बुखार की चपेट में कई दिनों से था। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने सुबह दम तोड़ दिया। ऐसे में गुरुवार को मौसम में बदलाव होने के कारण फिर से जिला अस्पताल में फिर से संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की बाढ़ आ गई है। सीएमओ डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मरीजों के डॉक्टरों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। जनपदवासियों से अपील है कि साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
