विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित बालिका के साथ दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Thu, 01 Aug 2013 01:13 AM (IST)

News Article Hero Image

सिंहपुर(अमेठी), अंप्र: थानाक्षेत्र के शिवरतनगंज अंतर्गत खेखरुआ गांव में एक बालिका के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई ने शिवरतनगंज थाने पर गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

गांव निवासी एक लड़की बीती रात्रि छत पर सो रही थी। इसी दौरान छत फांदकर गांव का ही अज्जू खान पुत्र मोहम्मद हसीन ने बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। किसी तरह बालिका ने मुंह का कपड़ा निकालकर शोर मचाया तो अज्जू खान मौके से फरार हो गया। पीड़िता के भाई ने शिवरतनगंज थाने पर मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयनारायन शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। उधर मामले का आरोपी फरार बताया जा रहा है। लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े परंतु वह मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मामला दलित से जुड़ा होने के कारण जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा तथा महिला अभिरक्षा में पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी स्तर से होनी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर