विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएचसी में फिर गई नवजात की जान

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 07:07 PM (IST)

News Article Hero Image

ऊंचाहार कार्यालय : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक और नवजात की मौत हो गई। एक सप्ताह में यह चौथे नवजात की मौत है।

क्षेत्र के गांव शमशेर सिंह का पुरवा मजरे कंदरावां निवासी संतलाल अपनी पत्‍‌नी मोनिका को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। जहां मोनिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई। इससे पूर्व बुधवार को एक एवं गुरुवार को दो नवजात बच्चों की प्रसव के बाद मौत हो चुकी है। नवजात बच्चों की लगातार हो रही मौतों पर विभाग से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। शनिवार को हुई मौत पर परिजन महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं जबकि सीएचसी प्रभारी डा. आरबी सिंह यादव का कहना है कि किसी ने भी उन्हें कोई शिकायत नहीं की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर