विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रसव के बाद दो शिशुओं की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 23 May 2013 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2013 07:11 PM (IST)

News Article Hero Image

ऊंचाहार कार्यालय : गुरुवार को सीएचसी में प्रसव के बाद दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इससे पूर्व बुधवार को भी एक नवजात की मौत हुई थी।

क्षेत्र के गांव मियापुर निवासी पिंटू अपनी पत्‍‌नी सीमा को प्रसव के लिए सीएचसी ले गए थे। जहां सीमा ने एक शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात शिशु की हालत खराब हो गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इसी तरह खीली का पुरवा गांव के अवधेश की पत्‍‌नी पिंकी को भी प्रसव के लिए सीएचसी लाया गया। पिंकी ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के थोड़ी देर बाद शिशु की मौत हो गई। दोनों मौतों पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को भी विजय सिंह का पुरवा गदागंज से आई प्रसूता नेहा के शिशु की मौत हो चुकी है।

सीएचसी प्रभारी डा. आरबी सिंह यादव का कहना है कि शिशुओं की मौत की जानकारी नहीं है। किसी व्यक्ति ने लिखित शिकायत भी नहीं की है, यदि शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर