विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड लगने से किसान की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 25 Jan 2013 07:56 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 25 Jan 2013 08:09 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

लालगंज, अप्र : खेत में सिंचाई कर घर लौटे एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गयी। वहीं कुछ ग्रामीण मौत का कारण कच्ची शराब पीना बता रहे हैं।

बताया गया है कि ग्राम पूरे लोनिया मजरे सातनपुर निवासी ओम प्रकाश (40) पुत्र दिलमौज रात 10 बजे खेत की सिंचाई करने गया था। नाले में इंजन लगाकर उसने खेत सींचा। रात में कड़ाके की सर्दी होने से उसे ठंड लग गयी। घर आने पर उसकी तबियत बिगड़ी। इससे पहले परिजन उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गयी। वहीं ग्रामीण उसकी मौत कच्ची शराब पीना बता रहे हैं। कोतवाल परशुराम वर्मा ने बताया कि कच्ची शराब निर्माण की सूचना मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर