यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से युवक की मौत
पट्टी, प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दफरा गांव निवासी सोनू (19) पुत्र कल्लू की शुक्रव

पट्टी, प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दफरा गांव निवासी सोनू (19) पुत्र कल्लू की शुक्रवार की रात बुखार से मौत हो गई। घर वालों ने बताया कि सोनू कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका इलाज प्रतापगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात अचानक सोनू की तबियत अधिक खराब हुई और पल भर में ही उसकी सांसे थम गई। सोनू की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल थे। मौत की जानकारी होने पर क्षेत्र के नारायण दास पांडेय, अशोक तिवारी, अनिल यादव, विकास ¨सह, रामशंकर यादव, इंद्रबली, सागरमणि पांडेय, इश्तियाक अली सहित आदि ने सोनू के घर पहुंचकर संवेदना जताई।
जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत
अमरगढ़, प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी सभाजीत यादव (55) पुत्र मथुरा प्रसाद यादव ने शनिवार को दिन में 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन फौरन सीएचसी अमरगढ़ ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सभाजीत की पत्नी जड़ावती की मौत लगभग आठ साल पहले बीमारी की हुई थी। उनके दो बेटा व दो बेटी है। अभी सिर्फ एक बेटी की शादी हुई है।
