विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित युवक को पीटा, तोड़ी बाइक

By Edited By:
Published: Wed, 22 Jan 2014 07:36 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2014 07:38 PM (IST)

News Article Hero Image

प्रतापगढ़ : बीते नवरात्र में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जित करने के रास्ते को लेकर रहवई गांव में दो समुदायों में शुरू हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दूसरे समुदाय के युवकों ने एक दलित युवक को जमकर पीटा, उसकी बाइक भी तोड़ डाली। सरेराह दलित युवक की पिटाई से क्षेत्र में तनाव फैल रहा है।

गौरतलब है कि बीते 15 अक्टूबर को कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रहवई गांव में दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जित करने के रास्ते को लेकर दो समुदायों में विवाद शुरू हो गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तत्कालीन कोतवाल राजवीर सिंह ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया था, लेकिन उस दिन दोनों पक्ष पूरी तैयारी के साथ मौके पर डटे रहे। उसमें पन्नालाल निवासी देहगरी जमालपुर भी ग्रामीणों के साथ मौजूद था। यह बात दूसरे समुदाय के लोगों को नागवार गुजरा था।

इस बीच मंगलवार को पन्नालाल सुवंश बाजार आया हुआ था। वहां पर दूसरे समुदाय के लोगों ने उसे जमकर मारा पीटा। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। बुधवार को पन्नालाल बाइक से सुवंश चौराहा जा रहा था कि इस बीच दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उसे रहवई पंचायत भवन के पास रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया, लेकिन कोई बीच बचाव करने नहीं पहुंचा। यही नहीं, दबंग युवकों ने उसे पीटने के बाद उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। लगातार दो दिन से पन्नालाल को सरेआम पीटे जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल रहा है। इस बाबत सीओ सुकरम पाल तोमर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर