यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दलित महिला से प्रधान ने किया दुष्कर्म

प्रतापगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के नरी गांव में पांच दिन पहले घर में अकेली रही दलित महिला से प्रधान ने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
नरी गांव की रहने वाली दलित महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। उसका कहना है कि 16 जनवरी को देर शाम प्रधान उसके घर पहुंचा और उसे अकेली देख दबोच कर दुष्कर्म किया। यही नहीं, इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण मंगलवार तक वह पुलिस को शिकायत करने का साहस नहीं जुटा सकी। इस बीच बुधवार को वह थाने पहुंची और घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म करने व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बावत प्रधान का कहना है कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
