यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आधा दर्जन बुलबुलों की मौत

प्रतापगढ़ : फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के एक बस्ती के पास आधा दर्जन से अधिक बुलबुल पक्षी के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। उधर जैसे ही पुलिस बस्ती में पड़ताल करने गई कि बस्ती वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा किया और लामबंद होकर शिकायत करने जिले की ओर रवाना हो गए। मामला शुक्रवार की सुबह का है।
रामापुर के एक बस्ती के पास सुबह आधा दर्जन से अधिक बुलबुल पक्षी मृत मिले तो हड़कंप मच गया कुछ ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना फतनपुर पुलिस को दी तो एक एसआइ जांच को मौके पर पहुंचे। जैसे ही वे बस्ती में पूछताछ के लिए गए कि हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित बस्ती के लोग आरोप लगाते हुए पुलिस की शिकायत करने वाहनों के साथ जिले की ओर रवाना हो गए। बस्ती वालों का आरोप है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उधर सूचना पर फारेस्टर एसआर पांडेय मौके पर पहुंचे फिर थाने से मृत बुलबुल पक्षी को पशु अस्पताल गौरा ले जाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम डा.टीएस दूबे द्वारा किया गया। पीएम रिपोर्ट में पक्षियों के ठंड व भूख से मौत का मामला दर्शाया गया है। उधर फारेस्टर ने पीएम रिपोर्ट के साथ मामले की सूचना फतनपुर थाने में दी है, जबकि संबधित एसआइ का कहना है कि वे सूचना पर पड़ताल करने गए थे। यहां कोई बात नहीं हुई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
