विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से एक और परदेशी युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2013 10:22 PM (IST)

News Article Hero Image

अजगरा, प्रतापगढ़ : जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे तुलसी गांव के युवक की डेंगू से मौत हो गई। वह दिल्ली में रहता था।

पूरे तुलसी गांव का दिनेश कोरी (24) दिल्ली में रहता था। उसे बीते दिनों वहीं बुखार आया। इस पर उसे वहीं के अस्पताल में दिखाया गया तो डाक्टरों ने डेंगू का मामला बताया। इस पर उसकी पत्नी संजू और छोटा भाई उसे घर लाने के लिए बस पर बैठे। रास्ते में कानपुर के पास बस पर ही दिनेश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

इसके पहले अजगरा निवासी विनोद सिंह (40) को दिल्ली में ही बुखार ने चपेट में ले लिया। उसकी हालत बिगड़ती गई। उसके चचेरे भाई उसे घर भेजने के लिए स्टेशन पर रेल पर बिठाने लाए, लेकिन घर पहुंचने क पहले ही प्लेटफार्म पर उसने दम तोड़ दिया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर