विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से अधेड़ व युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jan 2013 08:10 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

सांगीपुर, प्रतापगढ़ : शुक्रवार की शाम ठंड लगने से एक अधेड़ बीमार हुआ और शनिवार को उसने स्थानीय सीएचसी में दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी सूरजदीन (55) को शुक्रवार की शाम ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया। अचानक उसके सीने और पेट में दर्द उठने लगा। उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां, शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

दीवानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के खूंझी कला गांव में (35) वर्षीय युवक की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि गांव के निवासी मेड़ई सिंह का पुत्र कृष्ण नारायण सिंह हरिद्वार गया हुआ था। वहां से वह गुरुवार को लौटकर घर आया था। यहां पर अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई तो उसे परिवार के लोग इलाज के लिए लेकर चिकित्सक के यहां गए। जहां पर उसकी सांसे थम गईं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर