विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतापगढ़ जनपद में ठंड से 12 की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 07 Jan 2013 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2013 10:25 PM (IST)

News Article Hero Image

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ जनपद में ठंड और गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में ठंड से 12 लोगों की मौत हो गई।

मनगढ़ निवासी कुंवारी देवी (60) को रविवार की रात ठंड लग गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार नंदा का पुरवा खेमीपुर निवासी रामसिंह तोमर रविवार की रात खाना खाकर सोए। देर रात उनका ठंड लगी और थोड़ी देर में उनके प्राण निकल गए। पिपरी खालसा गांव में ठंड लगने से रामसमुझ वर्मा (45) और खमपुर गांव में जमशेर अहमद (50) की मौत हो गई। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी भारत के पुत्र ंिझगुरी (32) तथा पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर निवासी नीता विश्वकर्मा (38) की ठंड से मौत हो गई। इसी प्रकार मांधाता निवासी लल्लू पटेल (48) को रविवार की रात ठंड लगी। घर वाले उन्हें इलाहाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के दलापुर निवासी रमेश यादव (51) रविवार की शाम बाजार गया था। वापस लौटने पर उसे ठंड लगी और उसकी मौत हो गई। धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी सोमवारी (60) पत्‍‌नी राजाराम के पेट में अचानक दर्द हुआ और उसकी सांसे थम गई। लालगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोठिन गांव निवासी भाई लाल पटेल के पुत्र कुलदीप (10) को सोमवार को दोपहर अचानक ठंड लग गई। परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊ दरिया गांव निवासी अब्दुल रहमान की पत्‍‌नी हमीदुलनिशा (60) की रविवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं हथिगंवा थाना क्षेत्र के मल्ला का पुरवा निवासी हुबलाल (60) ने ठंड से दम तोड़ दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर