यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीमारी से जुड़वा बहनों की मौत

पीलीभीत, घुंघचाई: क्षेत्र के ग्राम उदरहा में दर्जनों बच्चे बीमार हैं। एक बालिका की शुक्रवार को मौत हो गई। उसकी जुड़वा बहन पहले ही दम तोड़ चुकी है। बीमारी के चलते हड़कंप मचा हुआ है। लोग झोलाछाप चिकित्सकों के यहां उपचार कराने को विवश हैं।
उदरहा निवासी हरपाल की पुत्री अंशिका 3.5 माह की थी। उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जुड़वा बहन अंजलि 15 दिन पहले बीमारी के चलते मर चुकी है। गांव के रामखिलौना का पुत्र नीलू व पत्नी नीती, पूरनलाल का पुत्र अनमोल, पुत्री प्रिया एवं बालकराम के घर मेहमानी में आए कमलेश का पुत्र अंशू व अनमोल भी बीमार हैं। इन लोगों को बुखार व उल्टी दस्त हैं। यह लोग गांव के झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने को विवश हैं। उधर कसगंजा क्षेत्र के ग्राम भैंसासुर में बीमारी से मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और रोगियों की जांच कर दवाईयां बांटी।
