यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से दो की मौत, हडकंप

पीलीभीत : बुखार के प्रकोप से एक युवक समेत चार साल बच्ची की मौत हो गई। इससे दोनों ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में लोग लोग बीमार हैं। जबकि बिलसंडा में तेज बुखार से चार साल की बच्ची की मौत हो गई।
शहर के मुहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी सुंदरलाल प्रजापति का पुत्र विकास (30) पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार से पीडि़त था। हालत गंभीर होने पर उसे पीलीभीत के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को युवक ने दम तोड़ दिया। उसकी आकस्मिक मौत से पत्नी किरन, पुत्र विवेक (3), पुत्री गौरी (2) सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि परिजन युवक की मौत को दिमागी बुखार से होना बता रहे थे। इधर, वायरल फीवर ने शहर में अपने पांव पसार लिए हैं। मुहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी गुड्डू, उनकी मां कलावती व पत्नी पिछले दो दिनों से वायरल फीवर से ग्रसित हैं। इसी मुहल्ले के लालाराम, मनोज कुमार, उनका पुत्र आशु, रमेश कुमार सहित एक दर्जन लोग वायरल फीवर से पीड़ित है। शहर के मुहल्ला बख्तावर लाल, बाजार कटरा, मुहल्ला दुबे में भी तमाम लोग वायरल फीवर की चपेट में आ गए और अपना उपचार निजी चिकित्सालय में करा रहे है।
उधर, बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर निवासी राजेंद्र कुमार की चार साल की बच्ची कविता को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। परिवार ने इलाज भी कराया। बावजूद इसके बुधवार की देर शाम कविता को तेज बुखार के साथ उल्टियां हुई। जब तक घर वाले उसे किसी डकॅक्टर के पास ले जाते तब तक कविता की सांसे थम चुकी थी। घटना से पूरा परिवार बदहवास है।
इनसेट
दिमागी बुखार से युवक की मृत्यु हो जाने की सूचना परिजनों द्वारा उन्हें नही दी गयी है। न ही बिलसंडा में बच्ची की मौत की जानकारी है। अगर ऐसा है तो जांच कराने के लिए टीम भेजेंगे। चिकित्सालय में वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
डा.ठाकुर दास, अधीक्षक
स्वास्थ्य केंद्र, बीसलपुर
