एंकर:: टाइगर रिजर्व से 10 बाघ गायब !
पीलीभीत : टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद बरखेड़ा के विधायक हेमराज वर्मा ने जंगल से 10 बाघ गायब होने
पीलीभीत : टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद बरखेड़ा के विधायक हेमराज वर्मा ने जंगल से 10 बाघ गायब होने का सनसनीखेज खुलासा किया है। पूरे मामले में वन विभाग की गणना पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बरखेड़ा से सपा विधायक हेमराज वर्मा ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व से 10 बाघ गायब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 2010 में हुई गणना में बताया गया कि था कि पीलीभीत में चालीस से अधिक बाघ थे। 2012 में यह गणना हुई तो 30 बताए गए। हैरानी की बात तो तब है कि जब 2013 में यह संख्या 23 रह गई थी। इन 23 बाघों की गणना के अतिरिक्त भी विश्व प्रकृति निधि के कैमरों मे कुछ शावक भी दिखे थे। विधायक ने बताया कि 2010 की गणना में चालीस बाघों के अतिरिक्त अन्य शावक भी देखे गए थे। इनकी संख्या वयस्क हो जाने के बाद 2013 की गणना में आनी चाहिए। इसके बाद 25 मई 2012 से 16 अक्टूबर 2014 के मध्य छह बाघों की आपसी संघर्ष के दौरान मौत हो जाने की जानकारी विश्व प्रकृति निधि ने दर्ज की। विधायक ने कहा कि अगर संघर्ष के दौरान मारे गए छह बाघों की गणना हटा दी जाए और अमरिया में भटक कर गई बाघिन की संख्या घटा दिया जाए तो भी 33 बाघ होने चाहिए। यह मामला गंभीर है। उन्होंने बाघ गणना पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से की है। शिकायत पर शासन से जांच के आदेश हो गए हैं।
यह पूरा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में डाल दिया है। शासन ने रिपोर्ट तलब की है और जांच के आदेश कर दिए हैं। इसमें जरूर प्रभावी कार्रवाई होगी।
- हेमराज वर्मा, सपा विधायक