विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजीलेंस ने पकड़े तीन टीटीई किए निलंबित

By Edited By:
Published: Mon, 15 Sep 2014 07:11 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : जीएम विजीलेंस ने छोटी लाइन की ट्रेनों में टिकट चेकिंग और सुविधानुसार आरक्षण व्यवस्था की पोल खोल दी। तीन चल टिकट परीक्षकों को गलत तरीके से टिकट बनाने और नियम विरुद्ध तरीके से अधिक धनराशि मिलने पर धरा गया। इसकी रिपोर्ट पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और इज्जत नगर रेल मंडल कार्यालय में अफसरों को दिए जाने के बाद तीनों ही वाणिज्य विभाग के रेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच बैठा दी गई है।

गत 11 सितंबर की रात्रि/भोर में गोंडा बरेली गोकुल पैसेंजर और ऐशबाग बरेली नैनीताल एक्सप्रेस में विजीलेंस टीम ने छापा मारा। औचक की गई चेकिंग में नैनीताल एक्सप्रेस के टनकपुर लोकेशन के आरक्षण कोच में एक यात्री को सुविधानुसार आरक्षण देने पर पूरा बर्थ चार्ट चेक किया गया। इस पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक डीके डे को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसी समय पर गोकुल एक्सप्रेस में एक यात्री से जुर्माना वसूले जाने की प्रक्रिया में नियम और कायदे न अपनाए जाने पर दो अन्य वाणिज्य विभाग के चल टिकट निरीक्षक अम्बरीश मल्होत्रा व मो.हुसैन को भी विजीलेंस टीम ने धर लिया। जीएम रेलवे की विजीलेंस टीम द्वारा की गई कार्रवाई से हडकंप मच गया और इसकी जानकारी गोरखपुर में वाणिज्य विभाग के प्रमुख समेत जीएम को दी गई। इसके अलावा इज्जत नगर मंडल की ट्रेनों में इस तरह का भ्रष्टाचार पकड़ में आने पर यहां डीआरएम सीएम जिंदल और वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक आशीष भाटिया को दे दी गई है। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक आशीष भाटिया ने बताया कि तीनों मामलों में कार्रवाई कर दी गई है। इधर मंडलीय कार्यालय से तीनों ही रेल कर्मियों के निलंबन पत्र जारी कर दिए गए हैं।

ट्रेन में महिला का उड़ाया पर्स

पूरनपुर: थाना न्यूरिया के ग्राम बिथरा निवासी राजेश दो दिन पहले अपनी पत्‍‌नी के साथ पूरनपुर में रिश्तेदारी में लाइनपार निवासी रामकिशोर के घर आए हुए थे। सुबह वह वापस अपने गांव जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर जब जनता सवारी गाड़ी आई तो भीड़ के कारण राजेश की पत्‍‌नी ने पहले अपना बैग रख दिया। जब तक वह चढ़ी किसी ने बैग की चेन खोलकर उसमें रखी पर्स पार कर दी। जब तक देखा ट्रेन चल चुकी थी। पर्स में 400 रुपए की नगदी और बच्चे की जेबरी रखी हुई थी। मामले की सूचना जीआरपी को उसके रिश्तेदारों ने दी है।