यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संदिग्ध डेंगू से एक और मौत

पीलीभीत : शहर में डेंगू बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू बुखार से पीड़ित चल रहे एक बालक ने बरेली के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। इसके अलावा दो और लोग तेज बुखार की चपेट में आ गये है।
शहर के मुहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी निवासी इकबाल का पुत्र इकराम उर्फ कल्लू उम्र 10 साल पिछले सात दिनों से डेंगू बुखार से पीडि़त चल रहा था। उसका उपचार शहर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। बालक की मौत होते ही उसके परिवार में मातम छा गया। इसके अलावा मुहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी राजीव कुमार व मोहला ग्यासपुर निवासी इनायत तेज बुखार से पीडि़त चल रहे है। उनका उपचार निजी चिकित्सालय में हो रहा है। इससे पूर्व नगर के एक डाक्टर समेत नल व्यापारी की मौत भी गत दिनों तेज बुखार के कारण हो चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.ठाकुर दास ने डेंगू बुखार से बालक की मौत हो जाने की पुष्टि नहीं की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
