विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुजुर्ग दलित पर झोंके सात फायर

By Edited By:
Published: Tue, 11 Mar 2014 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 11 Mar 2014 11:19 PM (IST)

News Article Hero Image

पीलीभीत :पैंसठ वर्षीय एक दलित वृद्ध पर गांव के ही तीन दबंगों ने लाइसेंसी असलहों से सात फायर किए। गांव में दहशत फैलाने के लिए दबंगों की हरकत से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पुलिस ने हरिजन उत्पीड़न और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए है।

थाना दियोरिया क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास निवासी पोथीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया, कि वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। गांव के ही भीमसेन, नरेन्द्र, जोगेन्द्र व प्रवेश जो अत्यधिक दबंग और बदमाश प्रवृत्ति के लोग हैं। उधर से निकल रहे थे। इस पर उसने उन लोगों से नमस्कार की। आरोप है कि इस पर उक्त सभी लोगों ने उसको दहशत में डालने के लिए उसके ऊपर लाइसेंसी असलहों से सात फायर किए। हालांकि उसके ऊपर एक भी गोली नहीं लगी। इसके बाद उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंसपेक्टर दियोरिया सोनकर बाबू ने बताया कि आरोपियों की तलाश में धरपकड़ की जा रही है। लाइसेंस निलंबन की भी कार्रवाई की जाएगी।

दियोरिया पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी पूर्व में भी दबंगई की कई वारदातें कर चुके हैं। हाल ही में थाना बिलसंडा क्षेत्र में भी आरोपियों ने गन्ना क्रय केंद्र पर लाइसेंसी असलहों से फायर किया था। जिसका मुकदमा भी दर्ज किया गया। दियोरिया पुलिस इस गांव को बर्न एविल बूथ का दर्जा देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे चुकी है। पुलिस की मानें तो उक्त आरोपी चुनाव के दौरान भी गांव में आतंक फैलाकर चुनाव प्रभावित कर सकते हैं।