यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से बालक की मौत
पीलीभीत : बुखार से पीड़ित एक बालक की मौत हो गयी। जबकि क्षेत्र में वायरल फीवर से कई लोग ग्रसित है। संक

पीलीभीत : बुखार से पीड़ित एक बालक की मौत हो गयी। जबकि क्षेत्र में वायरल फीवर से कई लोग ग्रसित है। संक्रामक रोग दिनोंदिन यहां पांव फैलाता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में टीम को भेज कर इसे चेक कराने की बात कही है।
नगर और सटे इलाके में संक्रामक रोगों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। दिमागी बुखार के प्रकोप से मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मुकेश कुमार का पुत्र करन (छह) पिछले तीन दिनों से पीड़ित था। उसका उपचार पीलीभीत के एक निजी चिकित्सालय में हो रहा था। शुक्रवार सुबह घर पर बालक की हालत अचानक बिगड़ गयी। परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा वायरल फीवर से इसी मोहल्ले के लालाराम, दिनेश चंद्र, ढाकनलाल सहित आधा दर्जन लोग पीड़ित चल रहे है। जिनका उपचार अलग-अलग निजी चिकित्सालयों में हो रहा है। चिकित्सालय के डा. छत्रपाल का कहना है कि चिकित्सालय में बालक के दिमागी बुखार से मृत्यु हो जाने की कोई सूचना नही दी गयी है। जानकारी मिली है तो इसे चेक कराएंगे।
