यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से बालिका की मौत

पीलीभीत : तेज बुखार से बालिका की मृत्यु हो गयी। ग्राम सफौरा निवासी राजेंद्र की नौ वर्षीय पुत्री रिंकी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। उसका उपचार एक निजी चिकित्सालय में हो रहा था। अचानक युवती की हालत आज गंभीर हो गयी और उसने तेज बुखार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में अधीक्षक डा. ठाकुरदास का कहना है कि उक्त मामले की उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
