यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित किशोर ने तोड़ा दम
जागरण कार्यालय, पूरनपुर: सात दिन से बुखार से ¨जदगी और मौत से जूझने के बाद एक किशोर ने प्राइवेट अस्पत

जागरण कार्यालय, पूरनपुर: सात दिन से बुखार से ¨जदगी और मौत से जूझने के बाद एक किशोर ने प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। किशोर को दिमागी बुखार बन जाना बताया जाता है। इकलौता पुत्र होने के कारण उसकी मौत ने ग्रामीण के सपने टूट गए हैं।
क्षेत्र के ग्राम तकिया दीनारपुर निवासी कीरत ¨सह के इकलौते पुत्र संजीव ¨सह (14) को सात दिन पहले तेज बुखार आया था। बुखार आने पर उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने उसको दिमागी बुखार होना बताया था। सोमवार की सुबह संजीव की अचानक हालत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुत्र की मौत से पिता टूट गया और कोहराम मच गया। शव घर पर लाया गया तो देखने वालों की भीड़ लग गई। संजीव परिवार के सबसे बड़ा था। अब इसकी मौत से घर पर तीन बहने ज्योति, गंगा और कुसुमा ही रह गई हैं। इकलौते भाई की मौत से बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
