विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो महिलाओं की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 09:39 PM (IST)

पीलीभीत: पूरनपुर क्षेत्र में दो महिलाओं की और बुखार से मौत हो गई है। एक महिला का बरेली में इलाज चल र

News Article Hero Image

पीलीभीत: पूरनपुर क्षेत्र में दो महिलाओं की और बुखार से मौत हो गई है। एक महिला का बरेली में इलाज चल रहा था जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से मौत होने को लेकर गांव में दहशत बनी हुई है। वहीं सेहत महकमा क्षेत्र में डेंगू न होने का दावा कर रहा है।

शेरपुर: क्षेत्र के ग्राम बिलहरी निवासी प्रदीप अवस्थी की पत्नी रेनू (35) को करीब दस दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर नगर के ही एक अस्पताल में इलाज हुआ था। लाभ न होने पर परिजन उसे बरेली एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। वहां जांच के बाद महिला में डेंगू के लक्षण होने की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान रात महिला ने दम तोड़ दिया है। पति के अनुसार उसकी पत्नी को डेंगू हुआ था और प्लेट लेट्स काफी कम हो गए थे। डेंगू से महिला की मौत की खबर से गांव में दहशत बनी हुई है।

कलीनगर: कस्बा निवासी गुलखान की पत्नी रामलली (42) को करीब छह दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है। परिजन शव लेकर गांव आ गए है। बुखार से मौत होने और सेहत विभाग द्वारा केंप के नाम पर खानापूर्ति से ग्रामीणों में रोष है।

इंसेट:

पूरनपुर क्षेत्र में डेंगू नहीं है। सीएचसी में परीक्षण की सुविधा है और नौ लोगों का परीक्षण कराया गया है। किसी में लक्षण नहीं मिले है।

डाक्टर मुहम्मद असलम

प्रभारी चिकित्साधिकारी, पूरनपुर