यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बच्ची की मौत
पीलीभीत : बुखार से एक माह के बच्चे की मौत हो गई। महीने भर के उपचार के बाद बच्ची ने पीलीभीत के अस्पता

पीलीभीत : बुखार से एक माह के बच्चे की मौत हो गई। महीने भर के उपचार के बाद बच्ची ने पीलीभीत के अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह कहानी है ग्राम सपहा निवासी मनोहरलाल की नवजात बच्ची की। जन्म लेते ही उसे बुखार ने घेर लिया। बच्ची का इलाज कराने के लिए परिवार के लोग पहले आसपड़ोस के डाक्टरों के यहां भटकते रहे लेकिन सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे पीलीभीत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार बीमार रहने के चलते बच्ची का नामकरण तक नहीं हो पाया। गत दिवस पीलीभीत के अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। उन्हें इस बात का गम है कि बच्ची का नाम तक नहीं रख पाए और बुखार ने उसे जकड़ लिया।
