विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से युवती की मौत, किशोर भर्ती

By Edited By:
Published: Sat, 26 Sep 2015 11:35 PM (GMT+05:30)

पीलीभीत: क्षेत्र में बुखार से मरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात बुखार से एक युवती की मौत हो गई।

News Article Hero Image

पीलीभीत: क्षेत्र में बुखार से मरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात बुखार से एक युवती की मौत हो गई। इसके अलावा एक किशोर को तेज बुखार होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी जगदीश शर्मा की पुत्री राखी (23) को करीब तीन दिनों से बुखार आ रहा था। रात उसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतका टीवी चैनल रिपोर्टर संदीप शर्मा की इकलौती बहन थी। संदीप के अनुसार बहन को दिमागी बुखार बताया गया था। इसके अलावा ग्राम ढकिया केसरपुर निवासी भूपराम के पुत्र विकास को शनिवार को सीएचसी में बुखार आने पर भर्ती कराया गया है। किशोर को कई दिनों से बुखार आ रहा है और वह बेहोश हो जाता है। चिकित्सक इसकी जांच कर रहे हैं।