विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संक्रामक रोग की दस्तक, बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 12 Jun 2013 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2013 10:56 PM (IST)

News Article Hero Image

पीलीभीत : शहर में साफ सफाई की वास्तविक स्थितियों के बीच संक्रामक रोगों ने दस्तक दी है। मुहल्ला बुजकसावान में संक्रामक रोग फैलने से एक बालिका की असमय मौत हो गई। जबकि उसी परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग टीम भेजने का दावा कर रहा है तो वहीं नगर पालिका ने आनन फानन में मुहल्ले में साफ सफाई और दवा का छिड़काव अब कराया है।

तेज बारिश और इसके बाद निकली धूप के बाद फैली गंदगी से कई स्थानों पर कूड़े के ढेर में निकल रही बदबू से जहां लोगों का रहना मुहाल हो गया है। वहीं संक्रामक रोगों ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। इसी के चलते संक्रामक रोगों की चपेट में आकर एक दो वर्षीय बालिका की आज मौत हो गई। जबकि उसी परिवार के तीन लोग बीमार पड़े हुए हैं। शहर के मुहल्ला बुजकसावान निवासी तौसीफ अहमद के परिवार में उनकी दो वर्षीय बेटी शबाना व पत्‍‌नी निशा परवीन और बड़ी बेटी शबा को गत ग्यारह जून को तेज उल्टी दस्त होने लगे। जिसके बाद मुहल्ले में ही एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। इस दौरान शबाना की रात में मौत हो गई जबकि अन्य तीनों लोग बीमार पड़े हुए है। मुहल्ले वालों का आरोप है कि यहां नगर पालिका के कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते हैं। जिस कारण गंदगी फैली रहती है। मामले की भनक स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों को लगी तो आनन फानन में सक्रियता दिखाई गई। मुहल्ले में कूड़ा उठवाकर डीडीटी का छिड़काव करा दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी टीम भेजने का दावा कर रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर