विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से मौतों को प्रशासन ने झुठलाया

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jan 2013 10:05 PM (IST)

News Article Hero Image

पीलीभीत : तहसील क्षेत्र में इस बार ठंड से अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत होना बताया जाता है। जिसकी प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में किसी की भी ठंड से मौत न होना बताया गया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।

कड़ाके की सर्दी में छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई इंसान बेहाल है। ठंड की चपेट में आकर गत एक पखवाड़े में आधा दर्जन लोगों की मौत भी हो चुकी है। इनमें ट्रांस शारदा के ग्राम नहरोसा निवासी इशराज शाह 75 व ग्राम मौरनियां गांधीनगर निवासी राजकुमार का तीन माह का पुत्र विकास की 26 दिसंबर को, ग्राम कसगंजा के रामप्रताप 73 की सात जनवरी, ग्राम बंगला की बुद्धो देवी 65 की नौ जनवरी को ठंड से मौत हो जाना बताया गया था।

तहसीलदार रामसुधार ने बताया कि ठंड से मरने वालों की सूचना पर जांच कराई गई तो किसी की भी ठंड से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। इनमें हजारा क्षेत्र के दोनों लोगों का खीरी में इलाज चल रहा था। कसगंजा के रामप्रताप भी बीमार थे और हार्टअटैक से उनकी मौत हुई। बुद्धो देवी भी बीमार चल रही थीं। इसकी जांच रिपोर्ट भेज दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर