विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्वस्त्र हुआ परिवार, पुलिस ने भेजा जेल

By Edited By:
Published: Wed, 07 Oct 2015 09:09 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : दनकौर कस्बे में बुधवार को बीच बाजार में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। दलित

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : दनकौर कस्बे में बुधवार को बीच बाजार में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। दलित परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोग निर्वस्त्र हो गए। पुलिस ने रोका तो उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण यादव का कहना है कि उनकी पिस्टल लूटकर भागने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, रोड पर अश्लील हरकत करने और पिस्टल लूट की रिपोर्ट दर्ज कर परिवार के सदस्यों को जेल भेज दिया है।

दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान निवासी सुनील गौतम का आरोप है कि उसके भाई के साथ लूट हुई थी। लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दनकौर पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने इन्कार कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। सुनील बुधवार सुबह परिवार के साथ बिहारी चौक पर धरने पर बैठ गया। कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सदस्यों ने अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी के कपड़े भी फाड़ दिए गए और उन पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद परिवार के सदस्यों ने कोतवाल की पिस्टल लूट ली और हवा में लहराकर भागने लगे। हंगामा बढ़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एक घंटे बाद सभी सदस्यों पर काबू पाया गया और कोतवाल की पिस्टल वापस ली गई।

सार्वजनिक स्थल पर निर्वस्त्र होना किसी समस्या का समाधान नहीं है। लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। घटना का तुरंत खुलासा करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यह हंगामा किया गया। सुनील के परिवार के सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

अजय चौधरी, सीओ द्वितीय, ग्रेटर नोएडा