विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलौंदा गांव में बुखार से हुई एक और मौत

By Edited By:
Published: Thu, 01 Oct 2015 09:23 PM (IST)

संवाद सहयोगी, दादरी : दादरी के कलौंदा गांव में रहस्मय बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृह

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, दादरी : दादरी के कलौंदा गांव में रहस्मय बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार शाम एक और व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। गांव में अब तक कुल सात लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। बुखार से गांव के दर्जनों परिवार पीड़ित हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार शाम को एक एम्बुलेंस में दो डाक्टरों ने गांव में पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की व दवाईयां बांटी व कीटनाशक का छिड़काव भी कराया। लेकिन दवाई की मात्रा कम होने के कारण वह तुरंत लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी 40 वर्षीय शौकीन को बृहस्पतिवार सुबह तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द शुरू हुआ था। दोपहर बाद तक उसे तेज बुखार रहा। वह ठीक से उठ भी नहीं पा रहा था। परिजन उसे दादरी के अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।