चौतरफा निंदा के बाद बैकफुट पर भाजपा
जागरण संवाददाता, नोएडा : बिसाहड़ा कांड पर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर चौतरफा निंदा झेल चुकी भाजपा बैक
जागरण संवाददाता, नोएडा : बिसाहड़ा कांड पर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर चौतरफा निंदा झेल चुकी भाजपा बैकफुट पर आ गई है। अब पार्टी के नेता 11 अक्टूबर को प्रस्तावित महापंचायत को पार्टी का न बताकर क्षेत्र की जनता की बताने में जुट गए हैं जबकि 30 सितंबर को भाजपा के लेटरहेड पर महापंचायत करने की जानकारी मीडिया को दी गई थी। हालांकि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीचंद शर्मा अब भी बिसाहड़ा कांड को गैर इरादतन हत्या का मामला मान रहे हैं।
श्रीचंद शर्मा का कहना है कि बिसाहड़ा कांड सुनियोजित नहीं है। आक्रोश में लोगों ने इकलाख की पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस कारण इसे हत्या का मामला नहीं मानना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई मांगे प्रशासन के सामने रखी गई हैं। इसे पूरा नहीं किया गया तो 11 अक्टूबर को महापंचायत होगी। उन्होंने बिसाहड़ा कांड में गोहत्या का मामला दर्ज करने, पुलिस की गोली लगने से घायल राहुल के लिए मुआवजा, बिसाहड़ा कांड में फंसे निर्दोषों को दोष मुक्त करने समेत कई मांगों का जिक्र किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने भी कहा कि 11 अक्टूबर को प्रस्तावित पंचायत भाजपा की ओर से नहीं है। इसे क्षेत्र की जनता आयोजित करने का प्लान किए हैं।