विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म का बदला लेने के लिए सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By: Nawal Mishra
Published: Tue, 13 Jun 2017 05:10 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 14 Jun 2017 08:03 AM (GMT+05:30)

यह घटना मानवता को शर्मसार करने के साथ ही रोंगटे खड़े करने वाली है। दुराचार पीडि़ता के पिता ने बदला लेने के लिए आरोपी की मां के साथ दुराचार किया।

News Article Hero Image

मुजफ्फरनगर( जेएनएन)। यह घटना मानवता को शर्मसार करने के साथ ही रोंगटे खड़े करने वाली है। दुराचार पीडि़ता के पिता ने बदला लेने के लिए आरोपी की मां के साथ दुराचार किया। इस कृत्य में उसके साथियों ने भी सहयोग किया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। देर रात तक पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। न ही पीडि़ता का मेडिकल कराया था।

भोपा थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गत सोमवार की रात वह खेतों पर ङ्क्षसचाई करने गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति तीन साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गया। दो आरोपियों ने उसकी पत्नी को तमंचों के बल पर आतंकित कर दुराचार किया। आरोपियों ने इस हरकत की वीडियो भी बनाई। इस दौरान दो आरोपी दरवाजे पर खड़े होकर पहरेदारी करते रहे। आरोपियों के जाने के बाद पीडि़ता ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। बाद में उन्होंने एक आरोपी को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीडि़ता का बेटा आरोपी बनाए गए व्यक्ति की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। सीओ अकील अहमद ने भी पीडि़ता से पूछताछ की है। उनका कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

गोंडा में किशोरी से दुष्कर्म

गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 14 वर्षीया किशोरी को पांच घंटे बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सियाराम वर्मा के खिलाफ पाक्सो, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए मुख्यालय स्थित जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि सोमवार को किशोरी अपने घर से दिन में 12 बजे निकली थी। आरोपी उसे बहला फुसलाकर बुला ले गया। उसे कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।