विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र में जाटों को आरक्षण जरूर मिलेगा : बालियान

By Edited By:
Published: Sun, 03 May 2015 12:20 AM (IST)

मोरना: जाट धर्मशाला शुक्रताल में जनपद जाट महासभा एवं समाज सुधार सभा द्वारा आयोजित समाज सुधार महा सम

News Article Hero Image

मोरना: जाट धर्मशाला शुक्रताल में जनपद जाट महासभा एवं समाज सुधार सभा द्वारा आयोजित समाज सुधार महा सम्मेलन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि किसी त्रुटि के कारण जाट आरक्षण खारिज हुआ है लेकिन ये निश्चित हैं कि जाटों को केंद्र में आरक्षण जरूर मिलेगा। इसके लिए हम सबको मिलकर उस तरीके को खोजना है। जाट समाज संकट के दौर से गुजर रहा है कुदरत ने उसकी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे शुक्रताल में गंगा का जल स्तर बढ़ाने के लिए उसे मेन गंगा से जुड़वाएगें। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि समाज में होने वाले विवाह शादियों में नव दंपत्ति को पर्यावरण शुद्धता के लिए के लिए पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से नशे का त्याग कर आपसी झगड़े बंद करने का आह्वान। सम्मेलन में समाज में फैली समाजिक कुरीतियों कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व नशा को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाने पर बल दिया गया। सम्मेलन को काग्रेस नेता नरेंद्र पाल वर्मा, भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल, कुंवर देवराज पंवार, धर्मवीर बालियान, अशोक बालियान, सुभाष चौधरी, एस के काकरान, स्वामी सत्यवेश मुनि, स्वामी भजनानंद महाराज आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष मेजर एसएस अहलावत ने एवं संचालन महकार ¨सह, ने किया। रालोद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हर्ष राठी, बावना मंच के अध्यक्ष उधम ¨सह, वर्मा मंच के अध्यक्ष देवी ¨सह, वैध जगपाल ¨सह, जिला कुश्ती संघ के सचिव अमित राठी, पूर्व चेयरमैन मदन पाल ¨सह, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष र¨वद्र कुमार, प्रधान नीरज रायल, धर्मपाल ¨सह राठी, अजीत देशवाल, धीर ¨सह, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि केंद्र राज्य मंत्री ने धर्मशाला में सत्संग भवन का भी शिलान्यास किया और शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर संत ओमानंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया।