यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बधेव में बुखार से दो और महिलाओं की मौत

शामली : बधेव में बुखार से हो रही मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। गांव में दो और बुखार पीड़ित महिलाओं की मौत हो गई। शामली में भी एक महिला की मौत हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधा दर्जन से अधिक बुखार पीड़ित भर्ती हैं।
शामली के समीपवर्ती गांव बधेव में पिछले एक महीने से बुखार का प्रकोप चल रहा है। अब तक गांव में लगभग 30 मौत बुखार से हो चुकी है। मंगलवार को गांव में दो और बुखार पीड़ित महिलाओं सुदेश व गेंदी की मौत हो गई। गांव में दर्जनों लोग इससे हैं, जिनका स्वास्थ्य टीमों द्वारा उपचार चल रहा है। इसके बावजूद बुखार कंट्रोल नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने समुचित उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। बुखार से हो रही मौत से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। उधर, सीएचसी शामली में बधेव की बुखार से पीड़ित तनु (10), जोगी (26), दीपक (28), गुलशाना (18) व पूजा (18), गांव खेड़ीकरमू निवासी महेंद्र (50) और मीमला निवासी पुनीत (30) को भर्ती कराया गया है। शामली के मोहल्ला सरवरपीर कालोनी निवासी सितारा की बुखार के चलते मौत हो गई। शामली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह यादव भी दो दिन से मलेरिया टायफाइड बुखार से पीड़ित हैं। सीएमओ डा. लोकेश गुप्ता ने बधेव की दोनों महिलाओं की मौत बुखार से स्वीकार करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य टीम को लगाया गया है। टीम मरीजों का उपचार कर दवा वितरण कर रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
