विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से बच्चे व महिला समेत चार की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 08 Jan 2013 11:24 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 08 Jan 2013 11:25 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

शामली। जिले में भीषण ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंड ने बच्चे और महिला समेत चार की जिंदगी छीन ली। करीब तीन सप्ताह में जिले में ठंड के मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है।

भयंकर ठंड के चलते इससे बचाव के इंतजाम बेअसर साबित हो रहे हैं। ठंड से हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को जिले में एक बच्चे और महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। शामली के मोहल्ला दया नंद नगर में अमित कुमार के दो माह के बच्चे की ठंड से मौत हो गई, जबकि कैराना में एक व कांधला क्षेत्र में दो मौतें होने से कोहराम मचा है।

कांधला : सोमवार को गांव गंगेरू में 50 वर्षीय धारा कुरैशी की ठंड के चलते मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि धारा रात में खाना खाकर सही सलामत सो गया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। परिजनों ने देखा तो उसका शरीर ठंड से पूरी तरह से अकड़ा हुआ था। दूसरी ओर गांव डुड़ूखेड़ा निवासी जेनारा की 55 वर्षीय पत्नी इमरती की ठंड लगने से मौत हो गई।

कैराना : कंडेला निवासी पप्पू पिछले कई दिनों से ठंड लगने से बीमार चल रहा था। सोमवार रात वह अपने घर में सो रहा था। सुबह होने पर परिजनों को पप्पू की मौत की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि पप्पू की मौत ठंड लगने से हुई है। पप्पू घर में अकेला कमाऊ व्यक्ति था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर