विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कुर्सी के लिए याद आते मुसलमान

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 17 Sep 2017 11:19 PM (IST)

भाजपा अनुसूचित मोर्चा महामंत्री रमेश चंद्र रत्न ने कहा कि राहुल गांधी को कुर्सी के लिए मुसलमानों की याद आती है।

कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कुर्सी के लिए याद आते मुसलमान
कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कुर्सी के लिए याद आते मुसलमान

मुरादाबाद (जेएनएन)। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री  रमेश चंद्र रत्न ने कहा कि राहुल गांधी को कुर्सी के लिए मुसलमानों की याद आती है। राहुल से सवाल किया कि क्या कभी दादा (फिरोज गांधी) की मजार पर चादर चढ़ाई है। तुम्हारी दादी इंदिरा का नाम (मैमून बेगम) था। नाम क्यों बदला। 

पंचायत भवन में अनुसूचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बात कहीं। केंद्र की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखा, तलाक के मुद्दे पर महिलाओं को अधिकार दिलाया। सबका साथ सबका विकास हो रहा है। कांगे्रस को तुष्टिकरण की नीति याद है। कांग्रेस ने जाति की खेती पैदा की। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कोई जाति धर्म का अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों ने दलितों का दोहन किया। भाजपा ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के पांच तीर्थ बनाये। प्रतिभा सम्मान करके दलित बच्चों को सम्मान दिया है।