विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बजरंग दल का काम हिंदू धर्म की रक्षा करना : मनोज वर्मा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 03:43 PM (IST)

मुरादाबाद में अभ्यास वर्ग में पधारे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा ने कहा कि बजरंग दल हिंदू धर्म की की रक्षा के लिए काम कर रहा है।

बजरंग दल का काम हिंदू धर्म की रक्षा करना : मनोज वर्मा
बजरंग दल का काम हिंदू धर्म की रक्षा करना : मनोज वर्मा

मुरादाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अब तो बजरंग दल की सक्रियता भी बढ़ गई है। पीतलनगरी मुरादाबाद में इन दिनों बजरंग दल का अभ्यास वर्ग चल रही है। 

अभ्यास वर्ग में पधारे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा ने कहा कि बजरंग दल हिंदू धर्म की  की रक्षा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बूढ़ा बाबा की यात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष करीब 12 हजार लोग इसमें शामिल होंगे। बजरंग दल जीवन मूल्यों की रक्षा के साथ ही युवाओं को संगठित करने के काम में आगे बढ़ रहा है। 

मनोज वर्मा ने बताया कि वर्तमान में हमारे पास 72000 प्रखंड हैं। हम इसको 100000 करेंगे। संगठित भारत संगठित भारत के निर्माण और हिंदुओं की रक्षा के लिए निरंतर काम चलता रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय के विषय में अच्छा प्रयास किया है। तीन तलाक के मसले में बोले कि नारी के सम्मान की रक्षा होनी चाहिए। मनोज वर्मा ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि भले ही यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार क्यूं न कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराए। अदालत की प्रक्रिया काफी लंबी होती है।