यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुरादाबाद तथा पास के शहरों में सुबह से ही बारिश, लोगों को राहत
मुरादाबाद में आज अल सुबह से शुरू हुई बारिश से पिछले कई दिनों से हो रही उमस से लोगों को ...और पढ़ें

मुरादाबाद (जेएनएन)। पीलतनगरी मुरादाबाद में लोगों को आज सुबह से ही उमस से काफी राहत मिली। मानसून की पहली बारिश से शहर आज बारिश में सराबोर हो गया।
मुरादाबाद में आज अल सुबह से शुरू हुई बारिश से पिछले कई दिनों से हो रही उमस से लोगों को काफी राहत मिली। इस तेज बरसात से मौसम भी सुहाना हो गया। लगातार तेज बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। वह खेत में धान लगाने की तैयारी में जुट गए। माना जा रहा है कि अब किसान का धान की रोपाई का काम तेजी से होगा।
सीएम योगी के वाराणसी आगमन से पहले जोरदार बारिश, मैदान में पानी
दूसरी ओर शहर में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नगर में सीवर लाइन खोदाई का कार्य चलने के कारण फव्वारा चौराहा पर सड़क धंस गई। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। पड़ोस के रामपुर में भी बारिश से लोगो को उमस से राहत मिली।
