विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुर्की में फिर हमले से सहमे निर्यातक

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jun 2016 02:42 AM (IST)

मुरादाबाद : तुर्की में अतातुर्क हवाई अड्डे पर आतंकी हमले से निर्यातकों में दहशत है। निर्यात जगत में

News Article Hero Image

मुरादाबाद : तुर्की में अतातुर्क हवाई अड्डे पर आतंकी हमले से निर्यातकों में दहशत है। निर्यात जगत में खामोशी छा गयी है। इस वर्ष मार्च में ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर हुए आइएस के आत्मघाती हमले में 16 लोगों की मृत्यु हो गई थी, तब से अब तक आयात और निर्यात बंद था। कारोबारी रिश्ते खत्म हो रहे थे। पीतल नगरी के निर्यातकों को बड़े आर्डर नहीं मिले थे। पूर्व के आर्डर भी बायर्स एवं चेन डीलर्स लेने को राजी नहीं थे, जिन निर्यातकों के पास एडवांस में माल तैयार करने के लिए धनराशि आ चुकी थी, उसके आर्डर पूरे हो चुके हैं, लेकिन बायर्स माल को नहीं उठा रहे हैं। तुर्की में अब हुए हमले 21 जुलाई से नोएडा मार्ट में आयोजित होने वाले ज्वैलरी फेयर भी संकट दिख रहा है। हस्तशिल्प निर्यात संब‌र्द्धन परिषद (ईपीसीएच ) द्वारा आयोजित फेयर में दो दर्जन बायर्स तुर्की से भी आने वाली थे, आतंकी हमले के बाद बायर्स का आना संभव नहीं दिख रहा है, जैसे ही दिल्ली स्थित ईपीसीएच कार्यालय और मुरादाबाद के निर्यातकों को हमले की जानकारी मिलीं, सभी अवाक रह गये। निर्यातकों की मानें तो पूर्व के हमले के बाद मुश्किल से कारोबार की बात होनी शुरू हुई थी, दूसरे हमले ने तो पूरी तरह से उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

वर्जन

निर्यात और कारोबार के लिए आतंकी हमले ठीक नहीं हैं। मार्ट में 21 जुलाई से होने वाले ज्वैलरी फेयर में दो दर्जन बायर्स की आगमन की पुष्टि हो चुकी थी। लगता नहीं है कि ऐसी स्थिति में तुर्की से कोई बायर्स आ सकेगा।

राकेश कुमार, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच

तुर्की के बड़े बायर्स का मुरादाबाद आगमन होता रहा है। पूर्व के हमले के बाद तैयार आर्डर भी नहीं उठे थे, अब तो जिन दूसरे बायर्स का माल तैयार किया है। वह कंटेनर भी वापस आना तय है।

नजमुल इस्लाम, नजम, निर्यातक

निश्चित रूप से निर्यात जगत के लिए बड़ा नुकसान हुआ है, जिन भी निर्यातकों का माल तुर्की जाता होगा। उनका नया आर्डर मिलना मुश्किल है,

मंसूर राशिद, निर्यातक

वैसे भी जहां कहीं भी ऐसे आतंकी हमले होते हैं, वहां निर्यातक, कारोबार बंद हो जाता है। तुर्की वाल्स के नाम मशहूर पॉट अब वहां कौन खरीदेगा?

विजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष, हैंडीक्राफ्‌र्ट्स एक्सपो‌र्ट्स एसोसिएशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।