विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रहस्यमय बुखार से एक की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 07 Oct 2014 01:11 AM (IST)

मुरादाबाद। धीरे-धीरे महानगर में भी बुखार पैर पसार रहा है। अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़

News Article Hero Image

मुरादाबाद। धीरे-धीरे महानगर में भी बुखार पैर पसार रहा है। अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। जयंतीपुर के एक युवक ने शनिवार रात इसी रहस्यमय बुखार से दम तोड़ दिया था। उसे हरपाल नगर के एक नर्सिग होम में लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल आए, लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जयंतीपुर निवासी रमेश को शनिवार की देर रात बुखार आने पर करीब 11 बजे हरपाल नगर के एक निजी डॉक्टर के यहां लाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो रात करीब एक बजे वे लोग जिला अस्पताल भी लेकर आए लेकिन वहां भी उसे मृत ही बताया। परिजनों के अनुसार, 35 वर्षीय रमेश को 27 सितंबर से बुखार आ रहा था। उसका इलाज मुहल्ले के ही एक डॉक्टर के यहां चल रहा था। एक अक्टूबर को डॉक्टर ने खून की जांच कराई तो उसमें प्लेटलेट्स 50 हजार से कम आई थी। उसी दिन डॉक्टर ने एक यूनिट ब्लड चढ़ाकर घर भेज दिया। शनिवार शाम को उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन देर रात उसे हरपाल नगर लेकर दौड़े तब तक उसकी मौत हो गई।

---------------

-प्लेटलेट्स गिरा रहा है बुखार

फिजीशियन डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि इन दिनों ज्यादातर बुखार से पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स पचास हजार के आसपास आ रही हैं। तीन से चार दिन बात ऐसे मरीज रिकवर हो पा रहे हैं। फिजीशियन डॉ. नितिन बत्रा भी बताते हैं कि बुखार का प्रकोप ज्यादा चल रहा है।