विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार का प्रकोप जारी, कई पीड़ित

By Edited By:
Published: Sun, 27 Oct 2013 12:45 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2013 12:47 AM (IST)

News Article Hero Image

ठाकुरद्वारा। नगर व देहात क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है। डेंगू से पीडित कई लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

नगर के मोहल्ला मछली बाजार निवासी मोहम्मद जीशान, अली शान, बुशरा, अलसिफा को कई दिन से बुखार आ रहा है। शरीफ नगर में भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं उनका उपचार बाहरी अस्पतालों में चल रहा है। बुखार के बढते प्रकोप से नगर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढती जा रही है। शनिवार को अस्पताल में मरीजों का उपचार किया गया। डेंगू को लेकर लोगों में जहां भय है वहीं स्वास्थ विभाग की लापरवाही के प्रति रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन स्वास्थ विभाग के अधिकारी रोकथाम के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने नगर में व्याप्त गंदगी पर भी रोष जताया। कहा कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था कर दी जाए तो डेंगू जैसे रोग पनपने की नौबत ही नहीं आए। उन्होंने शीघ्र ही विशेष अभियान चलाकर सफाई कराने की मांग की है।

डेंगू से बालिका की मौत

कुंदरकी : ग्राम महमूदपुर माफी में डेंगू पीड़ित चार वर्षीय बालिका की मौत होने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। कई बुखार पीड़ित ग्रामीण निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

सम्भल मार्ग स्थित महमूदपुर माफी निवासी दरकश (चार वर्ष) पुत्री कल्लू सलमानी को दो दिन पूर्व बुखार आया था तब उसका गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।

परिजनों के अनुसार दरकश की हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया तथा प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ ले जाने की सलाह दी तब परिजन उसे मेरठ लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दरकश की मृत्यु होने से ग्रामीणों में खलबली मच गई क्योंकि इससे पूर्व डेंगू पीड़ित नई (45) पुत्र सईद अंसारी की मृत्यु हो चुकी है तथा गांव में लगभग डेढ़ सौ लोग बुखार की चपेट में हैं तथा इसके अलावा नगर में लगभग दो सौ मरीज भी बुखार की चपेट में हैं तथा कई मरीजों का उपचार मेरठ, अलीगढ़ के अस्पतालों में चल रहा है इसके अलावा नगर के निजी अस्पताल बुखार के मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर