विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ी बुखार पीड़ितों की संख्या पहुंचा प्रशासनिक अमला

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 01:27 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2013 01:28 AM (IST)

News Article Hero Image

मुरादाबाद। नवाबपुरा में एक पखवारे के अंदर बुखार से एक की मौत और पांच दर्जन के पीड़ित होने के बाद शुक्रवार को छह मरीज और मिले। इसके अलावा नगर आयुक्त के साथ ही स्वास्थ विभाग के अफसरों ने यहां निरीक्षण किया और बचाव कार्य का जायजा लिया। उधर प्रशासन ने पीड़ितों को जिला अस्पताल में दाखिल करने को कहा है।

नवाबपुरा में बाबू और उसका बेटा सोनू बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा वेदराम और शंकर तथा चाऊराम के घर में चार लोग बुखार से पीड़ित हैं। पूर्व में यहां 56 लोग बुखार की चपेट में आए थे। कुछ का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है तो तमाम अभी भी घर पर ही इलाज करा रहे हैं। उधर मुहल्ले में फागिंग तथा अन्य इंतजाम का जायजा नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डीके प्रेमी के अलावा स्वास्थ विभाग के चिकित्सकों की टीम ने यहां का हाल जाना। उधर प्रशासन ने मरीजों को जिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी है। जबकि क्षेत्र की पार्षद मंजू प्रजापति ने मुहल्ला में फागिंग लगातार कराने तथा सफाई व्यवस्था के लिए अलग से टीम बनाकर भेजे जाने की मांग की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर