यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार पीड़ितों से विशेष वार्ड फुल

मुरादाबाद। भोजपुर में रहस्यमय बुखार के रोगियों की संख्या काम नहीं हो रही है। जिसके कारण जिला अस्पताल का विशेष वार्ड फुल है।
शुक्रवार को भोजपुर में 206 रोगी इलाज कराने पहुंचे, जिसमें बुखार से पीड़ित तीस रोगी पाए गए। इनमें 18 रोगियों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 12 को भर्ती जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में विशेष वार्ड से बुखार से पीड़ित 12 रोगियों को छुंट्टी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव यादव ने दावा किया है कि भोजपुर में वायरल फीवर के रोगियों की संख्या में काफी कमी आई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
