विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस को और लगा डेंगू का डंक

By Edited By:
Published: Mon, 30 Sep 2013 01:36 AM (IST)

News Article Hero Image

डिलारी : कस्बे व आसपास के गांवों में डेंगू का डंक और जहरीला होने लगा है। रविवार को दस और बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि होने से क्षेत्र में खौफ बढ़ गया है। हालांकि अभी भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं हुआ है।

कस्बे में डेंगू का सर्वाधिक प्रकोप है। रविवार को अधिवक्ता मुकेश, किशोरी हिना, दिग्विजय सिंह व नरेश को मिशन अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है। खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई है। इसी तरह भगवान दास, रेखा, शैली व कामिनी के डेंगू की चपेट में आने पर मुरादाबाद स्थित एसके मल्होत्रा नर्सिग होम में भर्ती कराया जा रहा है।

क्षेत्र के गांव तगाला निवासी इरफान व इल्यास भी कई रोज से तेज बुखार से पीड़ित हैं जिन्हें हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए हैं। जिला अस्पताल में हुई खून की जांच में प्लेटलेट्स कम होने से डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अस्पताल में आए आठ गंभीर रोगियों में गांव ढकिया निवासी निजाम को जिला अस्पताल को रैफर कर दिया।

रविवार को सामने आए दस डेंगू पीड़ित बरेली, मुरादाबाद व काशीपुर के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। क्षेत्र में फैले बुखार का खौफ ग्रामीणों में बना हुआ है।

सरकारी अस्पताल डिलारी प्रभारी डा. ब्रह्मापाल सिंह ने बताया कि फैल रहे संक्रमण को काबू में करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

गंदगी के खिलाफ नारेबाजी

डिलारी : रविवार को गंदगी के विरुद्ध कस्बे के बाशिंदों ने नारेबाजी की।

कस्बे के शाहिद, कैसर रजा, युसुफ, सत्तार, आबिद, आसिफ, फुरकान, अहमद हसन, मुकेश, ओमकार सिंह आदि ने कस्बे में फैले गंदगी के ढेरों के पास प्रदर्शन किया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कब्रिस्तान व शमशान घाट को जाने वाले रास्तों पर गंदगी का अंबार लगने से रास्ता बंद हो गया है। गंदगी के कारण ही जानलेवा बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन द्वारा सफाई व उपचार का माकूल इंतजाम नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए हाइवे जाम की चेतावनी दी है।

गांवों में गंदगी का राज

डिलारी : क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अनीस, नवाजिश, कलुआ, मतलूब आदि ने बताया कि गांव में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं जिससे गांव में संक्रमण का प्रकोप बढ़ा हुआ है।

गांव अकबरपुर, जमशेदपुर, तगाला, पीलकपुर, काजीपुरा, बढेरा, मलकपुर सेमली जटपुरा, नाखूनका, कांकरखेड़ा, सुमालखेड़ा व अलियाबाद के ग्रामीणों ने भी गांव में पसरी गंदगी हटाने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर