विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से छात्रा समेत दो की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 29 Sep 2013 12:44 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2013 12:45 AM (IST)

News Article Hero Image

मुरादाबाद। जिले में बुखार से छात्रा समेत दो और लोगों की मौत हो गई। पाकबड़ा की छात्रा कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। वहीं, अगवानपुर में भी बुखार से एक व्यक्ति की जान चली गई।

पाकबड़ा : जयंतीपुर गंाव निवासी ईश्वरी सिंह की 16 वर्षीय बेटी कमलेश दसवीं की छात्रा थी। एक हफ्ता पहले कमलेश को हल्का बुखार आया। पिता ने गुमसानी गंाव के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। प्राइवेट चिकित्सक के यहा इलाज भी चला। जब हालत बिगड़ी तो डाक्टर ने डेंगू की आशंका जताई। शुक्रवार को पिता उसे लेकर पाकबड़ा के चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, सीएमओ डा.संजीव यादव ने डेंगू से मौत से इन्कार किया है।

अगवानपुर : अगवानपुर के मुहल्ला सादात निवासी पैयबर खां (48) को पंाच दिन पहले तेज बुखार आना शुरू हो गया था। सुधार न होने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहंा शनिवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के भांजे असगर अली ने डेंगू की आशंका जताई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर