विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुर में बुखार का प्रकोप जारी

By Edited By:
Published: Mon, 23 Sep 2013 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

मुरादाबाद। भोजपुर में बुखार का प्रकोप जारी है। रविवार को स्थानीय पीएचसी में बुखार के 90 रोगी इलाज कराने पहुंचे। डाक्टरों के मुताबिक अस्पताल में रोगियों की जांच के बाद उनके शरीर का ताप कम मिला। लिहाजा 63 रोगियों को दवा देकर घर भेज दिया गया। 27 रोगियों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस बीच जिला अस्पताल और केंद्रीय पुलिस अस्पताल में भी भर्ती रोगियों की संख्या कमी आई है। जिला अस्पताल में 40 और केंद्रीय पुलिस अस्पताल में 26 बुखार पीड़ित भर्ती हैं। एसीएमओ डा. प्रकाश चंद्र का दावा है कि भोजपुर में हालात काबू में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर