यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुंदरकी में बढ़ी मरीजों की संख्या

कुंदरकी । ब्लाक क्षेत्र में बुखार के रोगी बढ़ गए। स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई।
ब्लाक क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई। शनिवार को उपस्वास्थ्य केंद्र पर लगभग चार सौ मरीज देखे गए जिनमें अधिकांश को बुखार होने की शिकायत थी तथा मरीजों की अधिक संख्या होने के कारण मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा वहीं निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं तथा ग्रामीणों ने विकास खंड अधिकारी से गांवों में सफाई अभियान चलवाने व कीटनाशक दवाईयां छिड़कवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि देहात क्षेत्र में सफाई कर्मी के न पहुंचने के कारण गांवों में कूड़ों के ढेर लगे हुए हैं। उधर, खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने गांवों में सफाई व्यवस्था कराने के एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
