विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक और रोगी में डेंगू के लक्षण

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 12:55 AM (IST)

News Article Hero Image

मुरादाबाद। एक ओर स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण इलाकों में फैले बुखार को रहस्यमय बता रहा है तो दूसरी ओर भोजपुर के सात बुखार पीड़ितों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। यही नहीं, शुक्रवार को भोजपुर में एक और रोगी में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इसके बाद डेंगू आशंकितों की संख्या 10 हो गई है। सभी नमूने पुष्टि के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी भोजपुर में शिविर लगाकर रोगियों का उपचार किया। इस दौरान 465 नए रोगियों का इलाज किया गया, जिसमें 75 रोगी बुखार से पीड़ित पाए गए। 26 रोगियों को मामूली बुखार था, उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। 29 रोगियों का भोजपुर के अस्पताल में इलाज किया और शाम को अस्पताल से छुंट्टी दे दी गई। 20 गंभीर रूप से बुखार पीड़ितों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी तीन दर्जन रोगियों को चिह्नित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संजीव यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक रोगी में डेंगू के लक्षण मिले हैं, उसके रक्त का नमूना जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है। पिछले कुछ दिनों में डेंगू की आशंका में जिला अस्पताल और केंद्रीय पुलिस अस्पताल में भर्ती रोगियों में से 400 के नमूने लिए गए। इनमें 10 दस में डेंगू के लक्षण मिले चुके हैं। सभी नमूने पुष्टि के लिए भेजे गए हैं। इस बीच भोजपुर में मलेरिया की आशंका में करीब 2600 लोगों की जांच की गई, जिसमें सात लोगों में मलेरिया की पुष्टि हो गई। सभी का इलाज किया जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर