यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रशासन ने तलब किया रोगियों का रिकार्ड तलब

मुरादाबाद। बुखार से मरने वालों की तादाद पर स्वास्थ्य अफसरों के दावों की शुक्रवार को मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई। इस संबंध में एडीएम सिटी प्रवीण मिश्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी से बुखार पीड़ितों का ब्योरा तलब लिया। उधर, एसडीएम सदर ने भोजपुर में घर-घर सर्वे शुरू करा दिया।
बुखार पीड़ितों का शुक्रवार को भी सरकारी अस्पतालों में आने का सिलसिला जारी रहा। जिला अस्पताल, केंद्रीय पुलिस अस्पताल के अलावा भोजपुर में भी सैकड़ों की संख्या में बुखार पीड़ितों ने ओपीडी में आकर दवा ली। करीब तीन दर्जन रोगियों को भर्ती भी किया गया। सरकारी मशीनरी भोजपुर में सफाई अभियान में भी जुटी रही।
एडीएम सिटी प्रवीण मिश्र ने सीएमओ डा. संजीव यादव को पत्र भेजकर बुखार पीड़ितों व मृतकों की संख्या, रोग की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास का ब्योरा तलब किया है। उन्होंने बताया कि ब्योरा तीन दिन में आने के बाद ग्रामीणों व बुखार फैलने के बारे में जानकारी रखने वालों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके अलावा एसडीएम सदर शैलेंद्र सिंह ने तहसीलदार सदर के नेतृत्व में कर्मियों की ड्यूटी बुखार पीड़ितों व मृतकों की संख्या पता करने को लगाई है। उनके मुताबिक शनिवार तक वास्तविक संख्या का पता चल सकेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
